23 अप्रैल 2013: CBS न्यूज के मध्य पूर्व के पूर्व सलाहकार जैक शाहीन ने अमेरिकी मीडिया की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि अमेरिकी मीडिया में कुछ तत्व ऐसे हैं जो मुसलमानों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।विश्व उर्दू समाचार एजेंसी नूर के अनुसार जैक शाहीन ने कहा कि अमेरिकी मीडिया में कई जर्नलिस्ट और पब्लीशर ऐसे हैं जो हमले जैसी घटनाओं का फायदा उठाकर इस्लाम को बदनाम करने की कोशिश करते हैं और इसी वजह से लोग मरते हैं या उनके साथ ज़्यादती होती है।यह टिप्पणी न्यूयार्क टाइम्स में उस खबर के बाद आई कि जिसमें यह बताया गया था कि बोस्टन हमले का आरोपी एक सऊदी नागरिक है जो बाद में गलत साबित हुआ।गौरतलब है कि बोस्टन हमले के दोनों आरोपी अमेरिकी नागरिक साबित हुए हैं जिसमें से एक को पुलिस ने मार गिराया और दूसरे को हिरासत में ले लिया है।...........166
22 अप्रैल 2013 - 19:30
समाचार कोड: 412353
अमेरिकी मीडिया में कई जर्नलिस्ट और पब्लीशर ऐसे हैं जो हमले जैसी घटनाओं का फायदा उठाकर इस्लाम को बदनाम करने की कोशिश करते हैं.....